भारत

बोरे में मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

jantaserishta.com
21 Feb 2023 9:08 AM IST
बोरे में मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस
x
आशंका है की महिला की गर्दन दबा कर हत्या कर शव को यहां फेंक दिया गया है।
सहारनपुर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के थाना देहात कोतवाली अंतर्गत सोमवार को दतौली रांघड रोड़ के पास महिला का शव एक बोरे से पुलिस ने बरामद किया। महिला की पहचान नीना पत्नी राजू के रूप में हुई।
सहारनपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) अभिमन्यु मांगलिक ने कहा, शव देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के दतौली रांघड रोड़ के किनारे पास पाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसपी ने बताया कि शव के गर्दन पर दबाव के निशान हैं, ऐसे में आशंका व्यक्त की जा रही है कि महिला की गर्दन दबा कर हत्या कर शव को यहां फेंक दिया गया है।
उन्होंने कहा, कि पुलिस की फील्ड यूनिट ने काम शुरू कर दिया है और आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरा फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं। अधिकारी ने कहा, जांच जारी है और मामले को सुलझाने के लिए पुलिस की तीन टीमों को लगाया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story