भारत

प्लॉट में एक नाबालिग लड़की का शव बरामद

Admin4
18 March 2024 9:15 AM GMT
प्लॉट में एक नाबालिग लड़की का शव बरामद
x
बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में सोमवार को नजीबाबाद थाना अंतर्गत अदब सिटी के पास प्लॉट में एक नाबालिग लड़की का शव बरामद किया गया। शव की पहचान नहीं हो पाई है। मृतका की उम्र 15 से 16 साल के आसपास बताई जा रही है।
सिटी एसपी संजीव वाजपेयी ने बताया कि आशंका है कि लड़की की हत्या कर शव यहां फेंक दिया गया है। पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं। जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा।
Next Story