भारत

मेडिकल छात्रा का डैम में तैरता मिला शव, बंधे थे हाथ-पैर, पुलिस ने जताई ये आशंका

jantaserishta.com
12 Jan 2021 5:32 PM IST
मेडिकल छात्रा का डैम में तैरता मिला शव, बंधे थे हाथ-पैर, पुलिस ने जताई ये आशंका
x
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

झारखंड के रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र अंतर्गत पतरातू लेक रिसोर्ट (पतरातू डैम) में मंगलवार की सुबह एक युवती का हाथ-पैर बंधा शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. एसडीपीओ प्रकाशचंन्द्र महतो के अनुसार प्रथम दृष्टया में लगता है रेप के बाद हत्या कर शव को डैम में फेंका गया.

लड़की की पहचान गोड्डा निवासी हजारीबाग मेडिकल कॉलेज की छात्रा पूजा कुमारी के रूप में हुई है. जो हजारीबाग में रहकर पढ़ाई कर रही थी. पुलिस को झाड़ी से एक बैग मिला है. जिसमें प्लास्टिक की रस्सी, बेल्ट, खाने का सामान, पानी की बोतल आदि बरामद किया गया है.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. लड़की ने जींस और जैकेट पहनी थी. उसकी उम्र 25 से 30 साल के बीच लग रही है और उसके कपड़ों की हालत भी अस्त-व्यस्त थी. ऐसा अंदेशा लगाया जा रहा है कि लड़की के साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर पैर-हाथ बांधकर डैम में फेंक दिया गया.
छात्रा रविवार से ही अपने हॉस्टल से लापता थी. मृतका पूजा कुमारी गोड्‌डा निवासी शेख बिहारी मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग में प्रथम वर्ष की छात्रा थी. वो हॉस्टल में सेकंड फ्लोर पर रहती थी जब परिजनों ने उससे फोन पर बात करने का प्रयास किया तो मोबाइल बंद मिला.
पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. पुलिस ने शंका यह भी व्यक्त की है कि शव को कहीं से लाकर यहां फेंका गया है, पुलिस दावा कर रही है कि जल्द से जल्द हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वहीं लड़की के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story