
x
दुकानदार अपनी दुकान खोल रहा था तब उसे पहाड़ी के पास जंगल में एक युवती का शव दिखाई दिया।
हरिद्वार: हरिद्वार में गुरुवार को प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर के पास एक शव मिलने का मामला सामने आया है। पहाड़ी के पास जंगल में एक 25 वर्षीय युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया।
दरसअल, गुरुवार सुबह मनसा देवी मंदिर पर जब एक दुकानदार अपनी दुकान खोल रहा था तब उसे पहाड़ी के पास जंगल में एक युवती का शव दिखाई दिया। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जंगल से शव को बाहर निकाला और आसपास क्षेत्र में पूछताछ की, लेकिन, कोई जानकारी नहीं मिली।
हरिद्वार कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भिजवा दिया गया है। जांच की जा रही है कि लड़की की हत्या की गई है या कोई हादसा हुआ है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





