- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- बोरे में बंद मिला...
बोरे में बंद मिला दिव्यांग महिला का शव, नहीं हो सकी पहचान जांच में कर रही पुलिस

दिल्ली। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे-09 के किनारे उपैड़ा के पास एक महिला का बोरे में बंद शव मिला है। पुलिस मृतका की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। सुबह सड़क के पास से गुजर रहे लोगों की नजर बोरे पर पड़ी तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। आशंका व्यक्त की …
दिल्ली। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे-09 के किनारे उपैड़ा के पास एक महिला का बोरे में बंद शव मिला है। पुलिस मृतका की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। सुबह सड़क के पास से गुजर रहे लोगों की नजर बोरे पर पड़ी तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि हत्या कर शव को बोरे में बंद कर यहां फेंका गया है। मृतका दिव्यांग भी बताई जा रही है। शव करीब दो दिन पुराना लग रहा है।
बाबूगढ़ थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण पता चल सकेगा। मृतका की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच है। उसने लोअर व टीशर्ट पहना हुआ है। आसपास के थानों को भी शव मिलने की सूचना दी गई है। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द से जल्द मृतका का शिनाख्त कराई जा सके। आशंका व्यक्त की जा रही है कि महिला की हत्या कहीं और करके शव को यहां फेंका गया है।
