भारत

भूसे के ढेर से मिला बच्चे का शव, इलाके में हड़कंप, तनाव फैला

jantaserishta.com
30 Jan 2025 8:05 AM IST
भूसे के ढेर से मिला बच्चे का शव, इलाके में हड़कंप, तनाव फैला
x
फैली सनसनी.
रोहतास: बिहार के रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र के बभनी गांव में 26 जनवरी से लापता सात वर्षीय बालक हिमांशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घर के पास स्थित एक दो मंजिला मकान में रखे गए भूसे के अंदर उसका शव बरामद हुआ.
घटना की सूचना मिलते ही रोहतास पुलिस के अलावा आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. रोहतास एसपी रौशन कुमार फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की. पुलिस ने इस मामले में मकान में रह रही एक महिला को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ जारी है.
परिवार के मुताबिक, हिमांशु 26 जनवरी की दोपहर अचानक लापता हो गया था. पहले लोग इसे साधारण गुमशुदगी का मामला मान रहे थे, लेकिन आज जब घर के बगल से दुर्गंध आने लगी, तो खोजबीन के दौरान भूसे के ढेर से हिमांशु का शव मिला. फिलहाल, गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.
इस घटना पर रोहतास एसपी का कहना है कि जांच में कई अहम सुराग मिले हैं, लेकिन अभी इस पर खुलासा नहीं किया जा सकता. इस घटना से पूरे इलाके में डर और गुस्से का माहौल है. स्थानीय लोग पुलिस से जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story