भारत

परिवार के 4 लोगों की मिली लाश: फांसी पर लटका मिला पति तो बेड पर मिला पत्नी और 2 बच्चों का शव, इलाके में फैली सनसनी

jantaserishta.com
1 April 2021 11:17 AM IST
परिवार के 4 लोगों की मिली लाश: फांसी पर लटका मिला पति तो बेड पर मिला पत्नी और 2 बच्चों का शव, इलाके में फैली सनसनी
x
आशंका जताई जा रही है कि...

दिल्ली के रोहिणी इलाके में गुरुवार को एक ही परिवार के चार लोगों का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. चारों एक ही परिवार के थे. बताया जा रहा है कि एक शख्स फांसी पर लटका मिला. वहीं उसकी पत्नी और दो छोटे बच्चे एक कमरे में बेड पर मृत मिले. आशंका जताई जा रही है कि पति ने पहले अपनी पत्नी को मारा फिर दोनों बच्चों को मारकर खुद भी जान दे दी.

मृतक का घर अंदर से लॉक था. मामले के सामने आने के बाद पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है. मामले सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. फांसी से लटके मिले शख्स का नाम धीरज यादव है. वह 31 साल का था और डीटीसी में बस ड्राइवर के तौर पर काम करता था. वहीं, उसकी पत्नी का नाम आरती है. वह 28 वर्षीय थी. जबकि मासूम बच्चों में हितेन की उम्र 6 साल और अथर्व की उम्र महज तीन साल थी.
यह घटना तीन मंजिला इमारत में हुई है. ग्राउंड फ्लोर पर महा सिंह और उनकी पत्नी और मां रहते थे. महा सिंह का छोटा बेटा बीएसए में ओटी असिस्टेंट है और वो अपनी पत्नी ज्योति के साथ पहले मंजिल पर दो बच्चों के साथ रहता था. जबकि धीरज और उसका परिवार दूसरी मंजिल पर रहता था. पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगा रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story