भारत

सरकारी स्कूल के मैदान में 23 वर्षीय युवक का मिला शव, फैली सनसनी

Shantanu Roy
23 April 2023 6:49 PM GMT
सरकारी स्कूल के मैदान में 23 वर्षीय युवक का मिला शव, फैली सनसनी
x
बड़ी खबर
टांडा उड़मुड़। गांव कंधाला जट्टा में 23 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की खबर मिली है। युवक का शव गांव के सरकारी हाई स्कूल के मैदान से बरामद किया गया। सरकारी स्कूल के मैदान में उक्त युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक युवक की पहचान जोबन शर्मा पुत्र सुभाष के रूप में हुई है। इस बारे टांडा पुलिस ने ताया विश्वामित्र पुत्र नागर मल्ल के बयान के आधार पर टांडा पुलिस ने 174 सी.आर.पी.सी. तहत कार्रवाई करके पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को सौंप दिया गया है।
बयान में विश्वामित्र ने कहा कि उनके भाई की मौत हो चुकी है और उनका भतीजा जोबन अपनी मां सोनिका शर्मा के साथ गांव में रहता है। कुछ दिनों से सोनिका शर्मा अपने पैतृक गांव राजस्थान चली गई है, जिस कारण जोबन उसके साथ रहता था। वह बीती सुबह घर से निकला था। शाम को उन्हें सूचना मिली कि उनका शव सरकारी स्कूल के मैदान में पड़ा है। विश्वामित्र ने कहा कि ऐसा लगता है कि जोबन की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। पुलिस ने मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम करवाया है।
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story