भारत

22 साल के युवक का पेड़ से लटका मिला शव

jantaserishta.com
25 May 2023 12:02 PM IST
22 साल के युवक का पेड़ से लटका मिला शव
x
देखें वीडियो.
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा के सेक्टर 96 के ग्रीन बेल्ट इलाके में 22 साल के युवक का पेड़ से लटका हुआ शव बरामद हुआ है शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है युवक की पहचान भी हो गई है। गुरुवार सुबह लगभग 7:30 बजे थाना सेक्टर 39 पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 96 नवनिर्मित अथॉरिटी की बिल्डिंग के पास ग्रीन बेल्ट पार्क में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ है।
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पंहुचकर फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में शव को नीचे उतारा। प्रथमदृष्टया शरीर पर कोई चोट नहीं है। पोस्टमॉर्टम के पश्चात ही स्थिति मालूम चल पाएगी। युवक की पहचान मृत्युंजय कौशिक उर्फ भानु पुत्र योगेन्द्र कौशिक निवासी मूल चंद स्कूल के पास गली नम्बर 3, सदर पुर कॉलोनी सेक्टर 45 नोएडा के रूप में हुयी है। शव का पंचायतनामा भर पोस्टमॉर्टम की कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस ने इस मामले में परिजनों से पूछताछ की है और यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह युवक यह किस तरीके से पहुंचा। क्या वह किसी परेशानी में था या कोई और वजह है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story