भारत

नवोदय विद्यालय परिसर में पेड़ से लटका मिला 11वीं के छात्र का शव, सनसनी फैली

jantaserishta.com
6 Feb 2025 3:24 PM IST
नवोदय विद्यालय परिसर में पेड़ से लटका मिला 11वीं के छात्र का शव, सनसनी फैली
x
छात्र के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है.
गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिला अंतर्गत गांडेय स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में गुरुवार को एक छात्र का शव स्कूल परिसर में एक पेड़ पर फंदे से लटकता पाया गया। मृतक की पहचान रामकुमार यादव के रूप में हुई है। वह 11वीं का छात्र था।
छात्र ने आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या की गई है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। छात्र गिरिडीह जिले के धनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत भरोना गांव का रहने वाला था। बताया गया कि गुरुवार की सुबह स्कूल के कुछ छात्रों ने पेड़ से शव लटकता देखा। इससे स्कूल परिसर में सनसनी फैल गई। स्कूल के प्रिंसिपल ने गांडेय थाने को फोन पर घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया। छात्र के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।
गांडेय थाना प्रभारी आनंद सिंह ने बताया कि छात्र के शव पर किसी तरह की चोट का निशान नहीं मिला है। हालांकि पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस पता लगा रही है कि छात्र का स्कूल परिसर में किसी से कोई विवाद या झगड़ा तो नहीं हुआ था। इस संबंध में प्रिंसिपल और हॉस्टल के वार्डन से भी प्रारंभिक जानकारी ली गई है। जरूरत पड़ने पर छात्रों, शिक्षकों एवं अन्य से पूछताछ की जाएगी।
गिरिडीह का जवाहर नवोदय विद्यालय छात्रों के बीच मारपीट, रैगिंग और अव्यवस्था को लेकर पहले सुर्खियों में रह चुका है। पिछले साल फरवरी महीने में इस स्कूल में रैगिंग को लेकर सीनियर छात्रों द्वारा जूनियर की पिटाई की घटना सामने आई थी। इसमें चार छात्र बेहोश हो गए थे। उस घटना को लेकर काफी बवाल हुआ था। बाद में स्कूल प्रबंधन ने इसे लेकर अभिभावकों के साथ बैठक की थी। मारपीट के आरोपी छात्रों और उनके अभिभावकों से शपथ पत्र लिया गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story