भारत

10 साल के बच्चे का शव फंदे से लटकता मिला

Admin4
19 March 2024 11:01 AM GMT
10 साल के बच्चे का शव फंदे से लटकता मिला
x
प्रयागराज। शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के देवरी बेनी डांडी का पुरवा गांव में सोमवार को कक्षा 4 में पढ़ने वाले 10 साल के बच्चे का शव घर के अंदर फंदे से लटकता मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद विधि विज्ञान प्रयोगशाला एवं खोजी कुत्ता की टीम के साथ मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका।
जानकारी के शंकरगढ़ के देवरी बेनी डांडी का पुरवा गांव के रहने वाले शिवलाल प्रजापति के मुताबिक उनका बेटा प्रीतम उर्फ साजन प्रजापति 10 वर्ष गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार में पढ़ता था। वह घर पर नहीं थे। मजदूरी करने गए और पत्नी खेत में काम करने गईं थीं। जब घर वापस लौटे तो कमरे की खिड़की से अंदर देखा तो बेटा साजन साड़ी के फंदे में लटक रहा था। बेटे को लटकता देख घर में कोहराम मच गया।
परिवार वालों ने घटना की जानकारी शंकरगढ़ पुलिस को दी। जिसके बाद थाना प्रभारी ओम प्रकाश घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गयी। मौके पर विधि विज्ञान प्रयोगशाला एवं खोजी कुत्ता की टीम भी पहुंच गई। जांच-पड़ताल कर शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शिवलाल के एक बेटा और एक बेटी और हैं। बेटी प्रीति (12) बेटे प्रियांश (8) है।
ग्रामीणों के मुताबिक करीब तीन साल पहले बच्चे की चाची उषा पत्नी जोसू ने भी इसी जगह पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। जिस मामले में चाची के मायके वालों ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से जोसू जेल में ही सजा काट रहा है।
Next Story