भारत

सांसद के घर पर मिला 10 साल के बच्चे का शव, जांच में जुटी पुलिस

Shantanu Roy
27 Aug 2023 1:15 PM GMT
सांसद के घर पर मिला 10 साल के बच्चे का शव, जांच में जुटी पुलिस
x
मामलें में होंगे कई नए खुलासे
सिलचर। असम के सिलचर में बीजेपी सांसद राजदीप रॉय के घर पर एक 10 वर्षीय बच्चे का शव लटका हुआ मिला। पुलिस ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सिलचर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भेज दिया गया है। उस लड़के का भी नाम राजदीप रॉय ही था।बच्चे के परिवार के एक सदस्य ने मीडिया को बताया कि वो कछार जिले के पालोंग घाट के निवासी हैं। मृतक बच्चे की मां सासंद राजदीप रॉय के घर पर हेल्पर का काम करती है। लड़के की मां अपने दोनों बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए कुछ साल पहले उन्हें लेकर सिलचर में आ गई थी। वहीं इस घटना की सूचना के बाद सांसद राजदीप अपने आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि जिस कमरे में शव मिला उसका दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो बच्चा बेहोश मिला। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं उन्होंने आगे कहा कि लड़का काफी होशियार था। यह मौत मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। राजदीप रॉय ने आगे कहा कि उसकी मां मेरी बेटी के साथ जब बाहर जा रही थी तब लड़के ने अपनी मां से फोन मांगा था, जिसके लिए उन्होंने मना कर दिया। उन्होंने आगे कहा कि प्रारंभिक जांच में ये सुसाइड का मामला लगता है मगर मैं इसके बारे में पक्के तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है। मैंने पुलिस को मामले की जांच के लिए कहा है। वहीं इस मामले पर पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया ये आत्महत्या का मामला लगता है। उसके परिवार वालों ने भी कहा कि उसने वीडियो गेम खेलने के लिए फोन मांगा था। लेकिन हमने मना कर दिया तो वह नाराज था। पुलिस ने आगे बताया कि, घर का दौरा किया गया है। हर चीज की गंभीरता से तफ्तीश की जा रही है।
Tagsसांसद के घर में लाशघर में लाशबच्चे का शवDead body in MP's housedead body in housedead body of childनई दिल्ली न्यूज हिंदीनई दिल्ली न्यूजनई दिल्ली की खबरनई दिल्ली लेटेस्ट न्यूजनई दिल्ली क्राइमनई दिल्ली न्यूज अपडेटनई दिल्ली हिंदी न्यूज टुडेनई दिल्ली हिंदीन्यूज हिंदी नई दिल्लीन्यूज नई दिल्लीनई दिल्ली हिंदी खबरनई दिल्ली समाचार लाइवnew delhi news hindinew delhi newsnew delhi ki khabarnew delhi latest newsnew delhi crimenew delhi news updatenew delhi hindi news todaynew delhi hindinews hindi new delhinews new delhinew delhi hindi newsnew delhi news liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story