भारत

बेड के अंदर मिली लाश, पत्नी की हत्या करके पति फरार, खौफनाक वारदात

jantaserishta.com
4 Jan 2025 8:48 AM IST
बेड के अंदर मिली लाश, पत्नी की हत्या करके पति फरार, खौफनाक वारदात
x
फैली सनसनी.
नई दिल्ली: दिल्ली के बिंदापुर इलाके से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को बेड में छिपा दिया और मौके से फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर जाकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार शाम सात बजे द्वारका जिले के थाना डाबरी इलाके में एक महिला की हत्या की सूचना मिली थी. जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची टीम को महिला का शव सड़ी गली हालत में मिला था. इसके बाद मौके पर क्राइम टीम, एफएसएल (FSL) टीम से घटनास्थल पर बुलाया गया. मृतका के पिता अशोक चौहान की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 103 (1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान 24 वर्षीय दीपा पत्नी धनराज निवासी ए-16 गली नंबर 6 जानकीपुरी, डाबरी के रूप में हुई है. ये लोग दिल्ली में किराए पर रहते थे. दीपा की पांच साल पहले शादी हुई थी. दीपा और धनराज की दो साल की एक बच्ची भी है. जो अपने मामा के साथ रहती है.
शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी ने दो दिन पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी है और शव को बेड में छिपा दिया था. आरोपी पति टैक्सी ड्राइवर है. जो घटना के बाद से फरार है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story