भारत
डेड बॉडी बेड बॉक्स के अंदर, मकान मालिक पकड़ाया, अब तक पति का अता-पता नहीं
jantaserishta.com
30 March 2025 1:05 PM IST

x
दिल दहला देने वाली वारदात.
दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के एक फ्लैट में बेड बॉक्स के अंदर महिला का सड़ा-गला शव मिलने के एक दिन बाद पुलिस ने मकान मालिक और पीड़िता के पति के सहयोगी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, घटना के बाद से ही पति का पता नहीं चल पाया है. आरोपियों में से एक मकान मालिक विवेकानंद मिश्रा को शुक्रवार को पुलिस हिरासत में लिया गया और शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
पूछताछ के दौरान उसने अपराध स्वीकार कर लिया और दो अन्य लोगों - पति के सहयोगी अभय कुमार व पति की संलिप्तता का खुलासा किया. फिलहाल पति अभी फरार है. पुलिस ने कहा कि दोनों आरोपी जांच को गुमराह करने की कोशिश कर रहे थे. साथ ही कहा कि पति के पकड़े जाने के बाद ही हत्या का मकसद स्पष्ट हो पाएगा.
आपको बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली पुलिस को विवेक विहार से एक पीसीआर कॉल मिली. जिसमें डीडीए फ्लैट से दुर्गंध आने की शिकायत की गई थी. मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने पाया कि घर बाहर से बंद है और पिछले दरवाजे के पास खून के निशान मिले. अंदर घुसने पर उन्हें एक बैग में सड़ी-गली लाश मिली, जिसे कंबल में लपेटकर बेड बॉक्स में रखा गया था.
शुक्रवार रात को पुलिस ने आनंद विहार में सूरजमल पार्क के पास स्थित मकान के 65 वर्षीय मालिक का पता लगाया और बाद में उसे हिरासत में ले लिया. पुलिस ने बताया कि 35 वर्षीय पीड़िता अंजलि ने अपने पति को दिल्ली के फ्लैट में अन्य दो आरोपियों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था. पति के प्रेम-प्रसंग का पता चलने पर महिला पंजाब के लुधियाना में अपने माता-पिता के घर चली गई.
21 मार्च को अंजलि का पति आशीष उसे लुधियाना से वापस दिल्ली ले आया. दो दिन बाद आशीष ने अपने सहयोगी और मकान मालिक के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद शव को बेड बॉक्स में भर दिया और जयपुर भाग गया. जहां वे अभय के चचेरे भाई के घर पर रुके. जब मकान मालिक दिल्ली लौट आया, तो अभय और आशीष दोनों बिहार भाग गए. तीनों लोग शव को ठिकाने लगाने की योजना बना रहे थे, तभी 28 मार्च को पुलिस को एक कॉल आया, जिसमें दुर्गंध आने की शिकायत की गई, जिससे उनकी साजिश नाकाम हो गई.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





