भारत

क्लीनिक में मिला शव, हुआ ये खुलासा

jantaserishta.com
8 Sept 2022 9:02 AM IST
क्लीनिक में मिला शव, हुआ ये खुलासा
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिल में जैतपुर गांव के फार्म नंबर एक मजरे में अपनी क्लीनिक पर सो रहे एक झोलछाप की अज्ञात हमलावरों ने गर्दन पर गंडासे से वार करके हत्या कर दी। मृतक राजेश कुमार का शव उसके बिस्तर से दस मीटर दूर जमीन पर पङा मिला। सूचना पर सीओ तरबगंज संसार सिंह राठी समेत फोरेंसिक टीम और डाग स्कवाड मौके पर पहुंच कर घटना की छानबीन की इसके बाद पुलिस में शव को पीएम के लिए भेज दिया।
मृतक राजेश कुमार पुत्र शिवनाथ आयु 32 वर्ष निवासी ग्राम धुरदा थाना परशुरामपूर जनपद बस्ती का रहने वाला था। वह बीते एक वर्ष से जैतपुर गांव में अपने ससुराल में रह कर लोगों का इलाज कर रहा था। उसने अपने ससुराल से कुछ दूर भुल्लूर के घर के सामने क्लीनिक खोल रखी थी। बुधवार के रात राजेश चौहान अपने क्लीनिक पर रखे चौकी पर सो रहा था। देररात करीब एक बजे के आसपास कुछ अज्ञात लोग आए और उस पर हमला कर दिया। अपने छत पर सो रही मकान मालकिन गुड़िया को जब घटना की आहट लगी तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। इतने में हमलावर फरार हो गए। फिलहाल घटना कि वजह साफ नहीं है। पुलिस कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story