भारत
पेड़ पर लटका मिला शव: खुदकुशी से पहले पी शराब, फिर वीडियो कॉल पर पिता से की थी बात
jantaserishta.com
12 Aug 2023 5:09 PM IST

x
शराब पीने का आदी था।
नोएडा: नोएडा में शनिवार सुबह सेक्टर 37 के ग्रीन बेल्ट में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच में पता चला कि युवक ने शराब पीकर पहले पिता से वीडियो कॉल पर बात की थी और पारिवारिक कलह और झगड़े के चलते आत्महत्या कर ली।
मृतक की शिनाख्त ओम प्रकाश प्रजापति के रूप में की गई। उसका शव सेक्टर-37 के अरूण विहार गेट नंबर-1 की ग्रीन बेल्ट के पेड़ से लटका मिला। वह छतरपुर का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि ओम प्रकाश शराब पीने का आदी था। वो बहुत ज्यादा शराब पीता था। इसी वजह से आए दिन घर में झगड़ा होता था। शुक्रवार को भी उसने पहले शराब पी। इसके बाद वीडियो कॉल पर पिता और घर के अन्य लोगों से बातचीत की। पिता नंद राम उसे घर बुलाते रहे। लेकिन, वो नहीं माना।
Tagsखुदकुशीशराबवीडियो कॉलनोएडानोएडा न्यूज़नोएडा पुलिसsuicideliquorvideo callnoidanoida newsnoida police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





