भारत

तालाब में तैरता हुआ मिला शव, पुलिस मामले की जांच में जुटी

jantaserishta.com
28 Nov 2021 7:54 AM IST
तालाब में तैरता हुआ मिला शव, पुलिस मामले की जांच में जुटी
x
पढ़े पूरी खबर

कोटा: जिले में एक युवती का शव शनिवार शाम को हाईवे के पास तलाई में तैरता हुआ मिला है. 19 वर्षीय युवती चार दिन से घर लापता थी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम कराकर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरु कर दी है.

बारां कोतवाली सीआई मांगेलाल यादव ने बताया की साधना बैरवा उम्र 19 वर्षीय निवासी आमापुरा 4 दिन से घर से गायब थी जिसकी एमपीआर कोतवाली थाने पर दर्ज थी. युवती बीमारी के कारण परेशान थी. शनिवार शाम पुलिस को सूचना मिली की हाईवे के पास रूडसेट के निकट एक युवती का शव तलाई में तैर रहा है, इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को तलाई से निकाला और युवती की शिनाख्त का प्रयास किया गया.
इसके बाद युवती की पहचान आमापुरा निवासी साधना के रूप में हुई. परिजनों को मौके पर बुलाकर शिनाख्त कराई गई, इसके बाद शव को मोर्चरी मे रखवाया गया है. युवती बीमारी के चलते परेशान थी और घर से चार दिन से लापता थी, जिसकी परिजनों ने कोतवाली थाने में गुमशुदगी दर्ज थी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया गया. मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story