भारत
शव, बिजली का तार और डॉग स्क्वायड, जानें दंग कर देने वाला मामला
jantaserishta.com
10 July 2024 8:14 AM IST

x
शव देखते ही परिवार की चींख निकल गई और कोहराम मच गया।
शाहजहांपुर: यूपी के शाहजहांपुर में एक घर में परिवार घुसा तो अंदर बेटे का शव खून से लथपथ मिला। शव देखते ही परिवार की चींख निकल गई और कोहराम मच गया। परिवार ने बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए एक नामजद के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। मामले में पुलिस जांच में जुट गए है। लड़के की हत्या हुई या ये कोई हादसा था इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने घर का मुआयना करने के लिए बरेली से डॉग स्क्वॉयड भी बुलाया।
मामला शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा के मोहल्ला तहब्बरगंज का है। मीरानपुर कटरा की सब्जी मंडी में एक घर में युवक का शव मिला। 26 वर्षीय अशोक कुमार का शव उसके परिवार को घर के अंदर मिला। संदिग्ध परिस्थितियों में बेटे की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। शव खून से लथपथ था। परिवार ने एक आढ़ती पर युवक की हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर अखिलेश की आढ़त है। अशोक इसी पर काम करता था। सोमवार की शाम चार बजे उसने घर वालों से कहा कि वो आढ़त पर जा रहा है। बाइक लेकर अशोक घर से निकला लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया। मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे सब्जी मंडी में आढ़त के पीछे अनुज कुमार के बंद मकान के जीने पर अशोक का शव मिला। अशोक के शव पर बिजली का टूटा तार भी पड़ा मिला। उसकी बाइक घर के बाहर खड़ी थी।
परिवार ने आढ़ती अखिलेश कुमार पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की। पुलिस ने अखिलेश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। थाना प्रभारी गौरव त्यागी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। तहरीर अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने मौका-मुआयना करने के बाद साक्ष्य जुटाए हैं।
Tagsयूपीशाहजहांपुरशाहजहांपुर न्यूज़शाहजहांपुर पुलिसहत्याUPShahjahanpurShahjahanpur NewsShahjahanpur PoliceMurder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





