भारत

बोरे में मिला तीन हिस्सों में कटा शव, इलाके में सनसनी

jantaserishta.com
18 Jun 2023 9:59 AM IST
बोरे में मिला तीन हिस्सों में कटा शव, इलाके में सनसनी
x

DEMO PIC 

एक बोरे में कमर से नीचे का हिस्सा, जबकि दूसरे में कमर से गर्दन तक का हिस्सा और तीसरे बोरे में सिर का हिस्सा मिला।
कानपुर: शहर के कर्नलगंज थाना क्षेत्र के लाल इमली मिल के पास शनिवार को तीन बोरियों में एक व्यक्ति का शव मिला। पुलिस के अनुसार, लाल इमली मिल के पास एक गली के निवासियों ने वहां तीन बोरे फेंके हुए देखे, तो पुलिस को सूचना दी। एक बोरे में कमर से नीचे का हिस्सा, जबकि दूसरे में कमर से गर्दन तक का हिस्सा और तीसरे बोरे में सिर का हिस्सा मिला।
पुलिस की कई टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और जांच शुरू की। बोरे में ब्रांडेड कपड़े भी मिले, इससे ऐसा प्रतीत हो रहा था कि कहीं और हत्या कर शव के टुकड़े कर बोरे में भरकर मौके पर फेंक दिया गया है। एसीपी कर्नलगंज मोहम्मद अकमल खान ने कहा, प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि आरोपियों ने शरीर को टुकड़ों में काट दिया और उन्हें ठिकाने लगाने की कोशिश की।
फोरेंसिक विशेषज्ञों ने बताया कि मृतक की उम्र 28 से 30 वर्ष प्रतीत हो रही है और शव तीन दिन पुराना है। पुलिस को मामले में प्रेम प्रसंग का भी शक है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story