भारत

जमीनी विवाद में बिछ गई लाशें: 6 लोगों की हत्या मामले में नया अपडेट, देखें वीडियो

jantaserishta.com
2 Oct 2023 10:00 AM IST
जमीनी विवाद में बिछ गई लाशें: 6 लोगों की हत्या मामले में नया अपडेट, देखें वीडियो
x
डीएम, एसपी समेत कई आला अफसर पहुंच चुके हैं.
देवरिया : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया. इस दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरा इलाका दहल उठा. मामले में अभी तक 6 लोगों की मौत की खबर है. जबकि कई लोग घायल भी हुए हैं. फिलहाल, मौके पर भारी पुलिस फोर्स मौजूद है. बताया जा रहा है कि धारदार हथियार से काटकर हत्या की गई है.
पूरा मामला थाना रुद्रपुर के निकट फतेहपुर गांव का है. जहां दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी. इसी के चलते आज सुबह उनके बीच खूनी झड़प हो गई. जिसमें 6 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. फिलहाल, गांव में तनाव का माहौल है.
चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है. 6 मौतों से पुलिस-प्रशासन भी सकते में है. पुलिस ने कुछ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है. वारदात वाली जगह पर डीएम, एसपी समेत कई आला अफसर पहुंच चुके हैं. पीएसी को भी लगाया जा रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story