भारत

पेड़ से लटकी मिली युवा जोड़े की लाशें, दोनों एक-दूसरे से करते थे प्यार

jantaserishta.com
31 May 2023 4:32 PM IST
पेड़ से लटकी मिली युवा जोड़े की लाशें, दोनों एक-दूसरे से करते थे प्यार
x
मामले की तफ्तीश की जा रही है।
रांची (आईएएनएस)| झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के बोड़ाम थाना क्षेत्र में एक युवा जोड़े की लाशें पेड़ से लटकी पाई गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। शादी नहीं हो पाने की वजह से दोनों ने पेड़ से लटककर खुदकुशी कर ली। इस बाबत अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया है और मामले की तफ्तीश की जा रही है।
मृतकों के नाम निंदा सिंह और कुनी बिरुआ है। बोड़ाम थाना क्षेत्र के बोंटा गांव में बुधवार को दोनों की लाशें एक महुआ पेड़ से लटकते देख सनसनी फैल गई। निंदा सिंह की उम्र 23 वर्ष थी जबकि उसकी प्रेमिका कुनी बिरुआ की थी।
गांव के लोगों ने पुलिस को बताया है कि दोनों के बीच कई वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था और दोनों शादी के बंधन में बंधना चाहते थे पर दोनों के परिजन इसके लिए राजी नहीं थे। पुलिस ने दोनों के शव पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है और घटना की जांच में जुट गयी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story