भारत

पानी की टंकी में मिले दो सगे भाइयों के शव, इलाके में फैली सनसनी

jantaserishta.com
9 July 2024 1:07 PM IST
पानी की टंकी में मिले दो सगे भाइयों के शव, इलाके में फैली सनसनी
x
दोनों भाई सीमेंट का कारोबार करते थे।
सीहोर: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में दो सगे भाइयों के घर की ही पानी की टंकी में शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों भाई सीमेंट का कारोबार करते थे।
सीहोर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इच्छावर थाना क्षेत्र के बोरदी कलां में रहने वाले राहुल जायसवाल और गोलू जायसवाल के शव मंगलवार की सुबह उनके घर में ही स्थित पानी के टैंक में मिले हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
इतना ही नहीं, पुलिस दोनों की मौत की वजह खोज रही है। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों भाई सीमेंट का कारोबार करते थे और उनकी दुकान है। मंगलवार की सुबह नौ बजे तक जब दुकान नहीं खुली तो उनकी तलाश शुरू की गई। इन दोनों के शव पानी के टैंक में मिले।
दोनों की मौत का मामला संदिग्ध है। पुलिस के लिए अबूझ पहेली बना हुआ है कि दोनों भाइयों के शव पानी की टंकी में आखिर कैसे आए। क्या उन्होंने आत्महत्या की है, हादसा हुआ है अथवा किसी ने हत्या कर शवों को पानी में डाला है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story