भारत
ट्रैक्टर ट्रॉली में मिले दो भाईयों के शव, ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम
jantaserishta.com
29 March 2024 2:27 PM IST

x
पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा कर जाम खुलवाया।
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के पुरकाजी थाना क्षेत्र में गन्ने की खोई से भरी ट्रॉली में दो सगे भाईयों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। इसकी जानकारी जब मृतकों के परिजनों को हुई तो उन्होंने सड़क जाम कर दिया।
पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा कर जाम खुलवाया। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक यह एक हादसा है। मुजफ्फरनगर के थाना पुरकाजी क्षेत्र के गांव हरीनगर में शुक्रवार सुबह को खोई से भरी ट्रॉली में दो युवक -- 22 साल के अंकुल और 20 साल के शेखर के शव मिले। इसकी जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई, परिजन वहां पहुंच गए और हंगामा करते हुए, पुरकाजी लक्सर हाईवे पर जाम लगा दिया।
परिजनों का आरोप था कि अंकुल और शेखर की हत्या की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया है।
शहर पुलिस उपाधीक्षक राजू कुमार साव ने बताया कि दोनों युवक अपने साथियों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठकर आ रहे थे। खोई से भरी ट्रॉली की ऊंचाई काफी है, सम्भवतः रास्ते में करंट लगने से उनकी मौत हुई होगी। फिलहाल शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमाॅर्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों से तहरीर ली जा रही है।
Tagsमुजफ्फरनगरमुजफ्फरनगर न्यूज़मुजफ्फरनगर पुलिसटैक्टर ट्रॉलीMuzaffarnagarMuzaffarnagar NewsMuzaffarnagar PoliceTractor Trolley
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





