भारत

SDRF जवान और पत्नी का घर में मिला शव, डेढ़ साल पहले ही हुई थी शादी, मंजर देख चीख उठे घरवाले

jantaserishta.com
3 Dec 2024 4:22 PM IST
SDRF जवान और पत्नी का घर में मिला शव, डेढ़ साल पहले ही हुई थी शादी, मंजर देख चीख उठे घरवाले
x
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ के बिजनौर इलाके में एसडीआरएफ के 27 वर्षीय जवान अजय सिंह और उनकी पत्नी 23 साल की नीलम का शव मिला। जवान का शव पंखे से लटकता और पत्नी का शव बेड पर पड़ा मिला। पत्नी के गले में भी रस्सी बंधी थी। दोनों की डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। मौत का कारण फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया पत्नी को फंदे पर अजय ने लटका देखकर रस्सी काटकर उतारा था। इसके बाद घबरा कर फांसी लगा ली। वहीं, आस-पड़ोस के लोगों ने पत्नी की हत्या कर अजय के फांसी लगाने की बात कह रहे हैं। अजय मूल रूप से आगरा का रहने वाला था। यहां बिजनौर में एसडीआरएफ यूनिट के पास किराए के मकान में रहता था।
पुलिस के अनुसार सुबह एसडीआरएफ जवान रोज की तरह सुबह घर से बाहर नहीं आया तो उसके मोबाइल पर कॉल किया गया। कॉल रिसीव नहीं होने पर दरवाजा खटखटाया गया। दरवाजा खटखटाने पर भी कोई सुगबुगाहट नहीं मिलने पर लोगों ने रोशनदान से झांक कर देखा तो अवाक रह गए।
एसडीआरएफ जवान अजय सिंह का शव पंखे के सहारे फांसी के फंदे पर लटका था। उसकी पत्नी नीलम की लाश बेड पर पड़ी थी। पत्नी के गले में भी रस्सी बंधी थी l दरवाजा अंदर से बंद था। जानकारी होने पर SDRF के सभी अधिकारियों को भी सूचित किया गयाl तत्काल पुलिस बल के साथ अधिकारी पहुंच गए। वीडियोग्राफी फोटोग्राफी कराते हुए शव को पंखे से उतारा कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। जवान अजय सिंह 2019 बैच का सिपाही था। नीलम ग्राम मंगूरी पोस्ट अछनेरा आगरा की रहने वाली थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story