भारत

बंद कमरे में लटके मिले नव दंपत्ति के शव, जांच में जुटी पुलिस

Shantanu Roy
13 Jan 2023 4:03 PM GMT
बंद कमरे में लटके मिले नव दंपत्ति के शव, जांच में जुटी पुलिस
x
फैली सनसनी
फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद में गुरुवार की रात एक नव दंपती का शव कमरे में मिला। पत्नी का शव फर्श पर पड़ा था, वहीं पति फांसी के फंदे पर झूल रहा था। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। अभी 8 महीने पहले ही इन लोगों की शादी हुई थी। पुलिस के अनुसार, अभी तक आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। कायमगंज कोतवाली के दत्तू नगला मोहल्ले में शाहजहांपुर जिले के मीरानपुर कटरा निवासी संजय अपनी पत्नी पुष्पा के साथ किराए के मकान में रह रहे थे। गुरुवार को संजय और पुष्पा के परिजन उन्हें कॉल कर रहे थे, लेकिन उधर से कोई रिस्पांस नहीं मिला। देर शाम तक भी फोन नहीं उठने पर उन्होंने आस-पड़ोस के लोगों को इसकी जानकारी दी। घबराए परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब देर रात दरवाजा तोड़ा तो अंदर के हालात देखकर सभी सन्न रह गए। संजय (25) का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था।
उनकी पत्नी पुष्पा (21) मृत अवस्था में फर्श पर पड़ी थी। मृतक दंपती दत्तु नगला में अशोक मिश्रा के मकान में किराए पर रहते थे। मृतक बिजली विभाग में मीटर रीडर के पद पर तैनात संविदा कर्मचारी था। मृतक संजय की पत्नी का मायका फर्रुखाबाद के बाजुरा गांव में है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा भी जांच पड़ताल करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि डायल 112 पर मृतक के चचेरे भाई ने सूचना दी। उसने बताया कि मेरे भाई ने पत्नी सहित सुसाइड कर लिया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्टया मामला लग रहा है कि महिला द्वारा जहरीला पदार्थ खाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मेंहदीबाग निवासी मनोज ने बताया कि रिश्तेदार व चचेरा भाई राजू गाजियाबाद में रहता है। उसने सूचना दी कि पुष्पा ने दवा खाली है। कहा कि पुष्पा के पति संजय को कॉल की। इस पर संजय ने कहा अब हम मिलेंगे नहीं। इस पर गुरुवार की रात साढ़े दस बजे वहां पहुंचा। देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था। खटखटाने पर दरवाजा नहीं खुला। दराज से अंदर देखा तो चचेरा भाई पंखे पर लटका हुआ था। इस पर पुलिस को सूचना दी। डायल 112 आई और दरवाजा तोड़कर अंदर गए। अंदर देखा तो संजय की पत्नी पुष्पा बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ी थी। पंखे पर संजय का शव लटक रहा था।
Next Story