भारत

पति- पत्नी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला, महिला थी गर्भवती

jantaserishta.com
13 May 2024 7:08 PM IST
पति- पत्नी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला, महिला थी गर्भवती
x
पढ़े पूरी खबर
पूर्णिया: पूर्णिया जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के बघवा गांव में पति पत्नी का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना रविवार शाम की है. घटना की सूचनाी मिलने के बाद मीरगंज थाना पुलिस घटनास्थल पर दलबल के साथ पहुंची और दोनों शवों को फंदे से उतरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पति-पत्नी की आत्महत्या मामले में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर किन वजहों से दोनों ने यह खौफनाक कदम उठाया.
बताया जाता है कि दोनों की शादी 6 माह पूर्व हुई थी और महिला गर्भवती थी. दोनों ही काफी कम उम्रे के बताए जाते हैं. आत्महत्या के पीछे आखिर क्या वजह रही होगी, अभी इसका पा नहीं चल पाया है. पुलिस इस मामले को लेकर परिवार वालों से बातचीत कर रही है. दोनों शव को पूर्णिया जीएमसीएच लाया गया है. पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा.
मामले को लेकर पोस्टमार्टम कराने आए हुए मीरगंज थाना के पुलिसकर्मी सरजू पासवान ने बताया कि मीरगंज थाना क्षेत्र के बघवा गांव में एक पति पत्नी की फंदे से लटकता शव मिलने की सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शव को फंदे से नीचे उतरवाया. दोनों पति-पत्नी हैं और उनकी मौत हो चुकी है. दोनों ने छह महीने पहले की इंटरकास्ट मैरिज की थी. पुलिस इस मामले में आत्महत्या के पीछे की वजह तलाशने में जुटी हुई है. आखिर ऐसा क्या हुआ कि दोनों ने अपनी जान दे दी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story