भारत

पेड़ से लटकता मिला युवक-युवती का शव, तरह-तरह की चर्चाएं हो रही

jantaserishta.com
13 April 2026 1:51 PM IST
पेड़ से लटकता मिला युवक-युवती का शव, तरह-तरह की चर्चाएं हो रही
x
इलाके में सनसनी फैल गई है.
रांची: झारखंड की राजधानी रांची के बुंडू थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक युवक और एक युवती का शव पेड़ से लटकता हुआ बरामद किया गया। यह घटना माझिटोली पागला बाबा रोड के समीप की है। एक साथ दो शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।
स्थानीय ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। जानकारी के अनुसार, सुबह जब ग्रामीण पागला बाबा रोड की ओर निकले, तो उन्होंने पेड़ से लटकते हुए दो शव देखे। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। मृत युवक और युवती की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है, हालांकि अब तक दोनों की पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस आसपास के गांवों और थानों में लापता व्यक्तियों की सूची से शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही बुंडू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पेड़ से उतरवाकर अपने कब्जे में लिया। कुछ स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि शवों की स्थिति को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि उन्हें कहीं और से लाकर यहां लटकाया गया है।
दूसरी ओर, प्रथम दृष्टया इसे प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का मामला भी माना जा रहा है। पुलिस हत्या और आत्महत्या इन दोनों ही बिंदुओं को ध्यान में रखकर अनुसंधान आगे बढ़ा रही है। पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रांची स्थित रिम्स भेज दिया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों और समय का स्पष्ट पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों और राहगीरों से पूछताछ कर जानकारी जुटाने में लगी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story