भारत

युवक-युवती की कुएं में मिली लाश, फैली सनसनी

Shantanu Roy
1 Nov 2024 10:47 PM IST
युवक-युवती की कुएं में मिली लाश, फैली सनसनी
x
बड़ी खबर
Damua. दमुआ। दमुआ थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम हरियागढ़ में शुक्रवार को एक युवक-युवती ने कुएं में कूदकर जान दे दी। पुलिस ने दोनों शव बाहर निकलवाए। पुलिस ने बताया, जिनके शव कुएं से निकाले गए हैं उनमें अरूण पिता लब्बा बट्टी (20) निवासी हरियागढ़ और 19 साल की युवती शामिल हैं। शव युवती के घर से कुछ कदमों की दूरी पर एक कुएं में बरामद हुए। परिजनों ने पुलिस को बताया कि दोनों सुबह से गायब थे, दोपहर तक घर नहीं लौटे तो परिजन तलाश कर रहे थे। इसी दौरान कुएं के पास उनके मोबाइल फोन और चप्पल दिखाई दिए। झांककर देखा तो शव कुएं में उतरा रहे थे। ग्रामीण ने बताया, युवक-युवती काफी समय से एक दूसरे को जानते थे, पहले गुजरात में भी साथ काम कर चुके थे।
Next Story