भारत
फांसी के फंदे पर झूलती मिली 5 लोगों की लाश, उजड़ गया परिवार
jantaserishta.com
1 July 2024 12:46 PM IST

x
घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया...
अलीराजपुर: मध्य प्रदेश के अलीराजपुर के एक घर में पति-पत्नी और तीन बच्चों के शव फंदे से लटकते पाए गए हैं। यह हत्या या फिर आत्महत्या यह अभी साफ नहीं हो सका है। पुलिस ने सभी पांचों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच- पड़ताल में जुटी हुई है। घटना की सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारी सहित एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचे हैं। बता दें कि, इस घटना ने आज से ठीक 6 साल पहले दिल्ली के बुराड़ी में हुए मास सुसाइड केस (Burari Mass Suicide Case) की यादों को ताजा कर दिया है। उस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था।
जानकारी के अनुसार, अलीराजपुर जिले के सोंडवा थाना क्षेत्र के राऊड़ी गांव के एक घर के अंदर सोमवार को पति-पत्नी और तीन बच्चों के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले हैं। मृतकों की पहचान राकेश उसकी ललिता, बेटी लक्ष्मी, बेटा प्रकाश और अक्षय के रूप में हुई है। मृतकों के रिश्तेदारों ने इनकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस हर एंगल से इस घटना की जांच कर रही है।
वारदात की सूचना पाकर एसपी राजेश व्यास भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस परिजन के बयान ले रही है। ग्रामीणों का कहना है कि परिवार के मुखिया या किसी सदस्य ने कभी किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया था। राकेश के काका सुबह घर पहुंचे तो इस घटना की जानकारी लगी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
गौरतलब है कि, देश की राजधानी दिल्ली के बुराड़ी सामूहिक आत्महत्या कांड को हुए आज 6 साल बीत गए हैं। बुराड़ी के संत नगर के एक घर में 1 जुलाई 2018 को परिवार के 11 लोगों द्वारा एक साथ सामूहिक आत्महत्या का मामला सामने आया था। यह घटना देशभर में लंबे समय तक सुर्खियों में बनी रही थी। मकान के अंदर का मंजर देखकर लोगों का दिल दहल गया था। शुरुआत में यह मामला हत्या का लग रहा था, लेकिन मकान के दरवाजे पर लगे सीसीटीवी कैमरे और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से साफ हो गया कि पूरे परिवार ने सामूहिक आत्महत्या की है। परिवार के मुखिया ललित भाटिया ने तंत्र-मंत्र के चक्कर में पड़कर अपने साथ पूरे परिवार को आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर दिया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





