भारत

डस्टबिन के अंदर मिले 2 नवजात शिशुओं के शव, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
24 May 2022 6:10 PM IST
डस्टबिन के अंदर मिले 2 नवजात शिशुओं के शव, मचा हड़कंप
x
नवजात शिशुओं को फेंकने वाली मां के बारे में कोई जानकारी नहीं है.

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में नगर निगम की ओर से लगाए डस्टबिन के अंदर 2 नवजात शिशुओं के शव मिले हैं. दोनों शिशु जुड़वा बताए गए हैं. मामला चंदन नगर थाने का है. मंगलवार सुबह निगमकर्मियों ने शिशुओं के शव मिलने की जानकारी पुलिस को दी. फिलहाल, नवजात शिशुओं को फेंकने वाली मां के बारे में कोई जानकारी नहीं है.

दरअसल, मंगलवार सुबह जब निगमकर्मी हर दिन की तरह सड़क किनारे लगे डस्टबिन से कचरा लेने पहुंचे. तभी उनकी नजर 2 नवजात शिशुओं के शव पर पड़ी. यह देख कर वो कर्मचारी हैरान रह गए. उन निगमकर्मियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची.
इसके बाद पुलिस ने दोनों शिशुओं के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया. पुलिस अब उस निर्दयी मां की तलाश में जुटी हुई है जिसने अपना कुकर्म छिपाने के लिए उन नवजात शिशुओं को डस्टबिन में फेंक दिया. इसके लिए पुलिस घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है.
पुलिस जब मौके पर पहुंची तो निगमकर्मियों ने घटना को लेकर पूरी जानकारी दी. पुलिस ने कुछ स्थानीय लोगों से भी घटना को लेकर बातचीत की. हालांकि, पुलिस को अभी तक उन नवजात शिशुओं को फेंकने वाली कलयुगी महिला को लेकर कोई जानकारी नहीं मिल पाई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story