भारत

लापता 2 युवकों के शव बरामद, गला दबाकर हत्या की आशंका

jantaserishta.com
18 Jan 2023 4:27 PM IST
लापता 2 युवकों के शव बरामद, गला दबाकर हत्या की आशंका
x
मचा हड़कंप .
बिहारशरीफ, 18 जनवरी (आईएएनएस)| बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा के सिलाव थाना क्षेत्र से पुलिस ने तीन दिनों से लापता दो युवकों के शव बुधवार को बरामद किए हैं। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने जिले के सिलाव थाना इलाके के चंडीमऊ गांव में बुधवार को नदी किनारे झाड़ी में दो युवकों का शव बरामद किया गया है।
मृतक की पहचान सौरभ कुमार (19) एवं चन्द्रमणि कुमार उर्फ चन्नू (16) के रूप में की गई है।
पुलिस के मुताबिक जब ग्रामीण किसी काम से नदी किनारे जा रहे थे तो झाड़ी में दो युवकों के शव दिखाई दिए तब इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
मृतक के परिजनो के मुताबिक, 3 दिन पूर्व गांव का ही एक युवक दोनों को बुलाकर अपने साथ ले गया था, जिसके बाद दोनों युवक लापता थे।
परिजनों के द्वारा खोजबीन के बाद नहीं मिलने पर इसकी प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई गई थी। राजगीर के पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप कुमार ने आईएएनएस को बताया कि शव के गर्दन पर दबाव के निशान हैं, ऐसे में आशंका व्यक्त की जा रही है कि दोनों के गर्दन दबा कर हत्या कर शव को यहां फेंक दिया गया है।
उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story