भारत

घर के अंदर मिली 2 बच्चों की लाश, पत्नी को किया घायल, आरोपी पिता फरार

jantaserishta.com
20 April 2024 7:06 PM IST
घर के अंदर मिली 2 बच्चों की लाश, पत्नी को किया घायल, आरोपी पिता फरार
x
पढ़े पूरी खबर
नई दिल्ली: दिल्ली के पांडव नगर इलाके में 2 बच्चों की लाश और गंभीर रूप से घायल महिला मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है. पुलिस का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.
जानकारी के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब 2 बजे थाना पांडव नगर में एक कॉल आई, जिसमें बताया कि शशी गार्डन के रहने वाले 42 साल के श्याम जी नामक शख्स लापता हैं और उनके घर पर कल से ताला लगा हुआ है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची.
पुलिस ने देखा कि उसका घर बाहर से बंद है. इसके बाद पुलिस ने दरवाजा खोला. दरवाजा खोलते ही पाया कि घर के अंदर 15 साल का लड़का और 9 साल की लड़की एक कमरे में मृत पड़े हैं और उनकी मां बेहोश थी. इसके बाद पुलिस ने मौके पर जांच के लिए क्राइम टीम और एफएसएल टीमों को बुलाया.
पुलिस ने आशंका जताया है कि पिता ने ही दोनों बच्चों की हत्या की है और पत्नी को घायल कर आरोपी फरार हो गया है. पुलिस का कहना है कि मामले में कानूनी कार्रवाई चल रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story