भारत

डीसीडब्ल्यू ने 5 साल की बच्ची से रेप के मामले में दिल्ली पुलिस को भेजा नोटिस

jantaserishta.com
23 Dec 2022 1:59 PM IST
डीसीडब्ल्यू ने 5 साल की बच्ची से रेप के मामले में दिल्ली पुलिस को भेजा नोटिस
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में पांच साल की एक बच्ची के साथ कथित यौन उत्पीड़न के मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। आयोग ने कहा कि उन्हें दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में पांच साल की बच्ची के अपहरण और दुष्कर्म की सूचना मिली है। आयोग ने कहा कि लड़की का अपहरण 21 दिसंबर की शाम को तब किया गया जब वह अपने घर के बाहर खेल रही थी।
परिवार वालों ने थाना भलस्वा डेयरी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आयोग ने कहा कि 22 दिसंबर को लड़की एक पार्क के पास मिली और अब अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। उसके गुप्तांगों में गंभीर चोटें आई हैं, जिनका ऑपरेशन किया गया है।
आयोग ने दिल्ली पुलिस से मामले में दर्ज एफआईआर की कॉपी का ब्योरा मांगा है। आयोग ने मामले में गिरफ्तार आरोपियों का ब्योरा भी मांगा है।
आयोग ने पत्र में कहा है, यदि कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं किया गया है, तो कृपया आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दें।
डीसीडब्ल्यू ने मामले में आयोग को मांगी गई जानकारी 26 दिसंबर तक उपलब्ध कराने को कहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story