भारत

जामा मस्जिद प्रशासन द्वारा महिलाओं के प्रवेश पर रोक लगाने के बाद डीसीडब्ल्यू ने इमाम को नोटिस किया जारी

jantaserishta.com
24 Nov 2022 4:13 PM IST
जामा मस्जिद प्रशासन द्वारा महिलाओं के प्रवेश पर रोक लगाने के बाद डीसीडब्ल्यू ने इमाम को नोटिस किया जारी
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद के प्रशासन ने एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए मस्जिद में महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। जामा मस्जिद प्रशासन ने आदेश जारी कर मस्जिद में अकेले या लड़कियों के समूह के प्रवेश पर रोक लगा दी है।
जामा मस्जिद प्रशासन ने मस्जिद के बाहर साइन बोर्ड लगाए हैं, जिन पर हिंदी में लिखा है, मस्जिद में एक लड़की या अकेले लड़कियों का प्रवेश वर्जित है। मस्जिद के तीन प्रवेश द्वारों में से प्रत्येक के बाहर साइन बोर्ड लगाए गए हैं।
हालांकि, मस्जिद में शादीशुदा जोड़ों या परिवार के प्रवेश पर कोई रोक नहीं लगाई गई है। एक अन्य साइन बोर्ड पर लिखा है, जामा मस्जिद में संगीत के साथ वीडियो बनाना प्रतिबंधित है।
लिंग के नाम पर भेदभाव पर सख्त कदम उठाते हुए दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि यह शर्मनाक और संविधान के खिलाफ फैसला है।
डीसीडब्ल्यू ने कहा, आज शाही इमाम ने ऐतिहासिक जामा मस्जिद के बाहर एक बोर्ड लगा दिया है कि अब से लड़कियों को मस्जिद के अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। यह शर्मनाक और संविधान के खिलाफ है। वे क्या सोचते हैं कि यह ईरान या इराक है? इबादत करने का जितना हक पुरुष का है, उतना हक स्त्री का भी है।
इसे तालिबानी व्यवहार करार देते हुए मालीवाल ने कहा कि जामा मस्जिद के शाही इमाम को नोटिस जारी किया गया है। डीसीडब्ल्यू प्रमुख ने कहा, जामा मस्जिद में महिलाओं के प्रवेश को रोकने का फैसला बिल्कुल गलत है। किसी को भी महिलाओं के प्रवेश पर इस तरह से प्रतिबंध लगाने का अधिकार नहीं है। किसी भी तरह से प्रतिबंध को हटाया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story