भारत

DCGI का बड़ा फैसला, 12-18 साल वालों के लिए Corbevax वैक्सीन को मंजूरी दी

jantaserishta.com
21 Feb 2022 6:22 PM IST
DCGI का बड़ा फैसला, 12-18 साल वालों के लिए Corbevax वैक्सीन को मंजूरी दी
x

Corbevax Vaccine: कोरोना से लड़ाई में अब भारत को एक और हथियार मिल गया है. ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीए) ने 12 से 18 साल तक के बच्चों के लिए बायोलॉजिकल ई कोरोना वैक्सीन कोर्बेवैक्स को फाइनल अप्रूवल दे दिया है. कोर्बेवैक्स वैक्सीन को मांसपेशियों के जरिये शरीर में पहुंचाया जाएगा और 28 दिनों के भीतर दो खुराक लेनी होगी. इस टीके की स्टोरेज दो से आठ डिग्री सेल्सियस पर किया जाता है.

इससे पहले 14 फरवरी को डीसीजीए की एक्सपर्ट कमिटी ने कुछ शर्तों के साथ बायोलॉजिकल ई के कोविड-19 टीके 'कोर्बेवैक्स' का आपात इस्तेमाल करने की मंजूरी देने की अनुशंसा की थी. नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वीके पॉल ने कहा था कि टीकाकरण की अतिरिक्त जरूरत और इसके लिए और अधिक आबादी को शामिल करने की समीक्षा नियमित तौर पर की जाती है. डीसीजीआई ने पहले कोर्बेवैक्स को अपनी मंजूरी 28 दिसंबर को सीमित आधार पर आपात स्थिति के लिए दी थी. यह भारत में ही कोविड-19 के खिलाफ विकसित आरबीडी आधारित टीका है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story