भारत

दिनदहाड़े लूट की वारदात: ज्वैलरी शॉप में घुसे 3 बदमाश, पुलिस मामले की जांच में जुटी

jantaserishta.com
22 Jan 2022 9:51 PM IST
दिनदहाड़े लूट की वारदात: ज्वैलरी शॉप में घुसे 3 बदमाश, पुलिस मामले की जांच में जुटी
x
पढ़े पूरी खबर

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर पुलिस कमिश्नर में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं. बदमाश इतने बेखोफ है कि अब दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं.

ताजा मामला सरदारपुरा विधानसभा के माता का थान थाना क्षेत्र के गुलजार नगर सामने आया. जहां एक ज्वेलरी दुकान में तीन नकाबपोश बदमाश घुसे और दुकान मालिक के साथ मारपीट कर गन दिखाकर उसके गले में पहनी हुई सोने की चेन लूट मौके से फरार हो गए. बदमाशों की यह पूरी करतूत दुकान में लगें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह तीन बदमाश नकाब लगाएं दुकान में घुसते हैं. इसके बाद दुकान मालिक जब बदमाशों का विरोध करते हैं, तो इनमें हाथापाई भी हो जाती हैं, लेकिन तीनों उसके साथ मारपीट कर उसकी चेन छीन लेते हैं और फिर आनान-फानन मे केवल चेन लेकर भाग गए.
इसके बाद आरोपी सफेद रंग की कार में सवार होकर फरार हो जाते हैं. इससे पहले दुकानदार उनके पीछे भागता हैं, लेकिन तब तक आरोपी मोके से फरार हो गए. घटना के बाद दुकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना के बाद माता का थान, थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस के तमाम आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश करने में पुलिस जुटी हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story