भारत

व्यापारी के घर दिनदहाड़े डकैती, पूरे परिवार को बनाया बंधक, देखें डरवाना वीडियो

jantaserishta.com
7 July 2021 7:22 PM IST
व्यापारी के घर दिनदहाड़े डकैती, पूरे परिवार को बनाया बंधक, देखें डरवाना वीडियो
x
घर में दिनदहाड़े हुई डकैती का डराने वाला वीडियो सामने आया है.

राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर में एक व्यापारी के घर में दिनदहाड़े हुई डकैती का डराने वाला वीडियो सामने आया है। चार लोग खुद को बिजली कर्मचारी बताते हुए घर में घुस आए। बंदूक और चाकू की नोक पर परिवार को बंधक बनाया और लाखों की लूट को अंजाम दिया। तीन बदमाशों के सिर पर टोपी और चेहरे पर मास्क था, जबकि एक बदमाश ने काले रंग का हेल्मेट पहना था। बदमाशों ने व्यापारी के हाथ पैर बांधकर उसे जमीन पर लेटा दिया, जबकि उसकी पत्नी और छोटी बच्ची को गोली मारने का डर दिखाकर एक कोने में खड़ा कर दिया। इस दौरान बदमाश इशारों से महिला को ये भरोसा दिलाते रहे कि वो शांत रहेगी तो किसी को कुछ नहीं करेंगे। घर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में ये घटना रिकॉर्ड हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की विस्तृत जानकारी का अभी इंतजार किया जा रहा है।





jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story