IIM रायपुर में युवा-20 परामर्श कार्यक्रम के पहले दिन युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई

नई दिल्ली: आईआईएम, रायपुर ने अपने परिसर में बहुत उत्साह और धूमधाम के साथ दो दिवसीय युवा-20 परामर्श कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया। कल (25 फरवरी, 2023) इस कार्यक्रम के पहले दिन के विचार-विमर्श में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर की 'युवा संवाद' में उपस्थिति महत्वपूर्ण रही। यह कार्यक्रम छात्रों के बीच बहुत उत्साह के साथ शुरू हुआ। इससे पहले, इस कार्यक्रम का उद्घाटन कल सुबह रेणुका सिंह सरुता, जनजातीय मामलों की राज्यमंत्री द्वारा किया गया। इस अवसर पर आईआईएम रायपुर के निदेशक डॉ. राम कुमार काकानी और अन्य सम्मानित अतिथि भी उपस्थित थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





