भारत

पाकिस्तान में छिपा बैठा है दाऊद इब्राहिम, ये बड़ा खुलासा हुआ

jantaserishta.com
25 May 2022 12:14 PM IST
पाकिस्तान में छिपा बैठा है दाऊद इब्राहिम, ये बड़ा खुलासा हुआ
x

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच की आंच का सामना कर रहे हैं। इसी मामले में जांच के दौरान अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर भी कई खुलासे हुए हैं। प्रवर्तन निदेशालय से पूछताछ के दौरान एक गवाह ने खुलासा किया है कि दाऊद हर महीने अपने भाई-बहनों को 10 लाख रुपये भेजता है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, खालिद उस्मान शेख ने ईडी को बताया, 'इकबाल कासकर ने मुझे बताया था कि दाऊद अपने आदमियों के जरिए मुझे पैसा भेज रहा है। उसने यह भी कहा था कि उसे भी हर महीने 10 लाख रुपये मिलेंगे। कुछ मौकों पर उसने मुझे भारी नकदी दिखाई और कहा कि उसे दाऊद भाई से पैसे मिले हैं।'
खालिद का भाई कासकर का बचपन का दोस्त था और वह दाऊद की बहन हसीना पारकर के ड्राइवर या बॉडीगार्ड सलीम पटेल को जानता था। खालिद के भाई की गैंगवॉर के दौरान मौत हो गई थी। खालिद ने ईडी को बताया कि पटेल ने एक बार उसे बताया था कि वह हसीना के साथ मिलकर दाऊद के नाम पर जबरन वसूली कर रहे हैं।
ईडी ने आरोप लगाए थे कि पटेल ने हसीना के साथ मिलकर गैर-कानूनी तरीके से मुंबई के कुर्ला स्थित गोवावाला परिसर को भी हड़प लिया था, जिसे बाद में उन्होंने मलिक परिवार को बेच दिया था।
रिपोर्ट के मुताबिक, कासकर और हसीना के बेटे अलीशाह समेत कई गवाह दाऊद के पाकिस्तान में होने की बात कह चुके हैं। कासकर ने कहा था, 'उसकी पत्नी का नाम मेहजबीन है। उसके पांच बच्चे हैं। एक बेटे का नाम मोइन है। उसकी सभी बेटियों के शादी हो चुकी है। उसका बेटा भी शादीशुदा है।' कासकर ने यह भी बताया था कि 1993 बॉम्बे ब्लास्ट का एक आरोपी अनीस भी पाकिस्तान में रह रहा है।
अलीशाह ने ईडी को बताया था, 'मैंने सूत्रों और परिवार के सदस्यों से सुना है कि दाऊद कराची में है... ईद, दिवाली और त्यौहार के अन्य मौकों पर मेहजबीन... मेरी पत्नी और मेरी बहनों से संपर्क करती थी।'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story