
सुंदरनगर। सुंदरनगर उपमंडल के डैहर क्षेत्र के साथ लगते बरमाणा क्षेत्र के डीएवी बरमाणा स्कूल की दस जमा एक कक्षा की खुशी और मन्नत ने डीएवी राष्ट्रीय खेलों में भाग लेते हुए ऊंची कूद और वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण और कांस्य पदक जीतकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया …
सुंदरनगर। सुंदरनगर उपमंडल के डैहर क्षेत्र के साथ लगते बरमाणा क्षेत्र के डीएवी बरमाणा स्कूल की दस जमा एक कक्षा की खुशी और मन्नत ने डीएवी राष्ट्रीय खेलों में भाग लेते हुए ऊंची कूद और वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण और कांस्य पदक जीतकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। राष्ट्रीय खेलों से वापस स्कूल पहुंचने पर स्कूल प्रधानाचार्य सुनील गांगटा सहित स्कूल स्टाफ सदस्यों और बच्चों ने दोनों छात्राओं का बड़ी गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत किया। स्कूल प्रधानाचार्य सुनील गांगटा ने बताया कि स्कूल की छात्राओं ने डीएवी राष्ट्रीय खेलों में भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए इस उपलब्धि के साथ डीएवी बरमाणा के इतिहास में अपना नाम दर्ज करवाया है, क्योंकि आज तक इस स्तर तक पहुंचने वाली एकमात्र लड़कियां हैं। प्रधानाचार्य सुनील गांगटा ने इसका श्रेय उनकी कड़ी मेहनत और खेल भावना को दिया। उन्होंने लड़कियों को आशीर्वाद दिया और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दी। दोनों छात्राओं ने इस बड़ी उपलब्धि का श्रेय स्कूल प्रधानाचार्य सुनील गांगटा सहित डीपी वंदना चंदेल, नितिन शर्मा, जितेंद्र शर्मा सहित समस्त स्कूल स्टाफ के कुशल मार्गदर्शन और आशीर्वाद को दिया है।
