भारत

बेटी के बॉयफ्रेंड को मार डाला, महिला और प्रेमी निकले आरोपी

jantaserishta.com
23 Sept 2022 8:31 AM IST
बेटी के बॉयफ्रेंड को मार डाला, महिला और प्रेमी निकले आरोपी
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

आरोप अपने पति पर लगा दिया.
मानसा: पंजाब के मानसा में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी बेटी के बॉयफ्रेंड की हत्या कर दी. इसका आरोप अपने पति पर लगा दिया. घटना की छानबीन केे बाद पुलिस ने दो आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.
जानकारी के अनुसार, बोड़ावाल गांव में 20 वर्षीय युवक का उसी गांव की एक लड़की से प्रेम संबंध था. इस बात की जानकारी जब लड़की की मां को हुई तो उसे ऐतराज होने लगा. लड़की की मां ने अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर बेटी के बॉयफ्रेंड की चाकू से हत्या कर दी. थाना सदर बुढलाडा पुलिस ने वारदात का खुलासा कर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
मानसा के एसपीडी बाल कृष्ण सिंगला ने बताया कि 21 सितंबर 2022 को गुरने कलां गांव में एक युवक की लाश मिली थी. मृतक की मां के बयान पर 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. जांच के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इनमें एक महिला व उसका प्रेमी शामिल है.
आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि मृतक का आरोपी महिला की बेटी के साथ अफेयर था. महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बेटी के बॉयफ्रेंट की हत्या की साजिश रची. हत्या के लिए महिला के पति को जिम्मेदार ठहराया. महिला के प्रेमी ने उसके पति के मोबाइल से युवक को फोन कर बुलाया था. इसके बाद चाकू से उसकी हत्या कर दी थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story