भारत

बेटी का अफेयर, पत्नी का धोखा...पिता का अपहरण कर हत्या, मां-बेटी समेत प्रेमी गिरफ्तार

jantaserishta.com
10 Aug 2026 10:11 AM IST
बेटी का अफेयर, पत्नी का धोखा...पिता का अपहरण कर हत्या, मां-बेटी समेत प्रेमी गिरफ्तार
x
जानें पूरा मामला.
मथुरा: यूपी के मथुरा से रिश्तों को कलंकित करने वाला मामला सामने आया, जहां बेटी के अफेयर से भड़के एक पिता की हत्या कर दी गई. हैरत की बात ये रही कि इस खूनी खेल में बेटी की मां भी शामिल थी. बेटी, उसके प्रेमी और मां ने इस खौफनाक कांड को अंजाम दिया. आइये जानते हैं पूरी कहानी...
आपको बता दें कि गोविंद नगर इलाके के जयसिंहपुरा निवासी मनोज सोनी का उनकी बेटी और प्रेमी विमल चौधरी के प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर अपहरण कर हत्या कर दी गई. यह वारदात प्रेम संबंधों में बाधा बनने के कारण अंजाम दी गई.
पुलिस जांच के बाद आरोपी पत्नी, पुत्री और विमल चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ में तीनों आरोपियों ने हत्या की बात कबूल की है. पुलिस ने उनके पास से मृतक मनोज सोनी की इलेक्ट्रिक स्कूटी भी बरामद कर ली है. हालांकि, पुलिस द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद मनोज का शव अभी तक बरामद नहीं हो सका है.
इस सनसनीखेज घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश है और क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. मृतक की बहन भावना वर्मा ने आरोप लगाया कि इन तीनों लोगों ने मिलकर उनके भाई की हत्या की है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
मृतक के भाई रामबाबू वर्मा ने बताया कि आरोपियों ने पहले उनके भाई को गायब किया और बाद में पुलिस पूछताछ के दौरान हत्या की बात कबूल कर ली. परिजनों ने प्रशासन से सभी आरोपियों के खिलाफ कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story