भारत

बुजुर्ग के खाते से बेटी ने निकाले पैसे, फिर...

jantaserishta.com
30 May 2022 8:51 AM IST
बुजुर्ग के खाते से बेटी ने निकाले पैसे, फिर...
x

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के बुराड़ी में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बिजली कंपनी से सेवानिवृत्त बुजुर्ग के खाते से 2.03 लाख रुपये पर उनकी ही बेटी ने हाथ साफ कर दिए। रकम गायब होने पर बुजुर्ग ने साइबर सेल में शिकायत दी तो जांच में मामला सामने आया। पुलिस को आरोपी बेटी ने बताया कि उसने अपने गिरवी रखे जेवरात को छुड़ाने के लिए पिता के खाते में सेंध लगाई थी। धीरे-धीरे कर उसने पिता के खाते से पेटीएम के जरिये रकम अपने व पति के खाते में ट्रांसफर कर ली थी।

डीसीपी सागर सिंह कलसी ने बताया कि इस संबंध में बुराड़ी निवासी 69 वर्षीय बुजुर्ग ने शिकायत दी थी। बुजुर्ग ने बताया कि वह एक बिजली कंपनी की सेवा से रिटायर हुए हैं। उन्होंने बताया कि नवंबर 2021 से मार्च 2022 के बीच किसी ने उनके खाते में सेंध लगाकर कुल 2.03 लाख रुपये निकाल लिए हैं। इस दौरान बुजुर्ग के पास न ओटीपी आया और न ही कोई मैसेज।
उत्तरी जिला की साइबर थाना पुलिस ने जांच की तो पता चला कि रकम पेटीएम के जरिये बुजुर्ग के दामाद और बेटी के खातों में ट्रांसफर हुई है। बाद में उन दोनों के खातों से रकम को ज्वेलरी के बदले लोन देने वाली एक नामी कंपनी के खाते में ट्रांसफर किया गया था। पुलिस ने शक होने पर बेटी से पूछताछ की। खाते में लेन-देन की डिटेल दिखाने पर बेटी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इस तरह पुलिस ने बुजुर्ग के साथ हुए फर्जीवाड़े से पर्दा उठाया।
आरोपी बेटी बाबरपुर में रहती है। पति छोटा-मोटा काम करता है। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। कुछ समय पूर्व परिवार को रुपयों की जरूरत थी तो बेटी ने एक कंपनी के पास जेवरात गिरवी रखकर लोन लिया था। अब वह किस्त नहीं चुका पा रही थी। ऐसे में उसने अपने पिता के खाते से रकम निकालने की सोची और मायके आकर उसने कई बार पेटीएम के जरिये रकम ट्रांसफर कर ली। वह पकड़ी न जाए, इसके लिए वह पिता के मोबाइल पर आए ओटीपी और मैसेज को डिलीट कर देती थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story