भारत

डूब रही थी बेटी, बचाने कूदे माता-पिता तो हुआ ये...घर में मातम

jantaserishta.com
8 Feb 2022 8:32 AM IST
डूब रही थी बेटी, बचाने कूदे माता-पिता तो हुआ ये...घर में मातम
x
बच्ची के पिता को रस्सी के सहारे लोगों ने बचाया।

अकोला: महाराष्ट्र के अमरावती के पूर्णा बैराज (Poorna Barrage) के पास से गुजरते समय 2 साल की बच्ची का पैर फिसल गया. इससे वह गहरे पानी में जा गिरी. बच्ची को डूबता देख तुरंत उसकी मां और पिता ने भी छलांग लगा दी. इस घटना में बेटी के साथ मां भी डूब गई. वहीं पिता को लोगों ने बाहर निकाल लिया.

जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के अमरावती और अकोला की सीमा पर आने वाले पूर्णा बैराज (Poorna Barrage) के ऊपर से 2 साल की बच्ची अपनी मां और पिता के साथ जा रही थी. इस दौरान बेटी का पैर फिसल गया और वह पानी में जा गिरी. बच्ची बैराज के गहरे पानी में डूबने लगी.
दो साल की बच्ची को बचाने के लिए उसकी मां और पिता ने बैराज (Poorna Barrage) में छलांग लगा दी. यह घटना वहां उपस्थित चौकीदार ने देखी तो चौकीदार ने तुरंत आसपास के लोगों की मदद ली.
इसके बाद लोगों ने बच्ची के पिता को रस्सी के सहारे बाहर निकाल लिया, लेकिन 2 साल की बच्ची और उसकी मां दोनों की डूबकर मौत हो गई. यह जानकारी दरियापुर पुलिस थाने के थानेदार आश्रम ने दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story