भारत
लड़के से बात कर रही थी बेटी, पिता और चाचा ने उठाया ये खौफनाक कदम!
jantaserishta.com
4 March 2023 8:54 AM IST

x
लापता हो गई थी।
बागपत (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में दसवीं क्लास की एक छात्रा को उसके पिता और चाचा ने कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की का शव बरामद कर लिया गया है।
लड़की 23 फरवरी को कथित तौर पर लापता हो गई थी।
बागपत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज जौदान ने कहा, 26 फरवरी को थाना चांदीनगर पुलिस को मुखबिर द्वारा गुप्त सूचना मिली थी। कि लड़की के पिता प्रमोद और उसके चाचा मोहित ने 16 वर्षीय नाबालिग लड़की जिया की हत्या कर शव को हिंडन नदी में फेंक दिया। तत्काल सूचना पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर लड़की का शव हिंडन नदी से बरामद किया।
पूछताछ में पिता ने अपनी बेटी की हत्या करने की बात कबूल की है।
एसपी ने कहा, वे (पिता-चाचा) उससे नाराज थे, क्योंकि 23 फरवरी को उसे शानू नाम के लड़के से बात करते देखा गया था।
एसपी ने कहा, आरोपियों के खिलाफ चांदीनगर थाने में आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और 201 (सबूत मिटाने की कोशिश) मामला दर्ज किया गया है।
Tagsयूपीयूपी न्यूज़यूपी पुलिसबागपतबागपत न्यूज़बागपत पुलिसहत्याUPUP NewsUP PoliceBaghpatBaghpat NewsBaghpat PoliceMurder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





