भारत
बेटी ने मां और प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देखा, राज छुपाने के लिए कराया अपराध
jantaserishta.com
14 Aug 2026 5:00 PM IST

x
बेटी का रेप करवा दिया.
सिद्धार्थनगर: सिद्धार्थनगर जिले के मिश्रौलिया स्थित एक गांव में 26 जून की शाम एक मां ने अपना पाप छुपाने के लिए अपनी ही 13 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ घिनौना कांड करवा दिया. महिला ने बेटी को दुकान भेजने के बाद अपने प्रेमी तसव्वुर को घर बुलाया था. दुकान से लौटी बेटी ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया और पिता को बताने की बात कही. पोल खुलने के डर से मां ने प्रेमी को उकसाकर बेटी के साथ दुष्कर्म करवाया और खुद उसमें सहयोग किया. पीड़ित पिता के कोर्ट जाने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है.
पीड़ित बच्ची के पिता जयराम रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं, जबकि गांव में पत्नी और बेटी रहते थे. 26 जून की शाम मां ने सामान लाने के बहाने बेटी को दुकान भेजा और प्रेमी तसव्वुर को बुला लिया. बेटी जब अचानक घर लौटी, तो उसने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया.
बेटी ने जब मुंबई में रह रहे पिता से शिकायत करने की बात कही, तो मां ने पहले उसे डराया-धमकाया. इसके बाद उसने प्रेमी से कहा कि जो उसके साथ करता है वही बेटी के साथ करे ताकि वह चुप रहे. आरोपी प्रेमी तसव्वुर ने नाबालिग को पटककर दुष्कर्म किया, जिसमें मां ने पूरा साथ दिया.
घटना के बाद आरोपी मां प्रेमी के साथ फरार हो गई. बेटी ने मुंबई में पिता को पूरी बात बताई. गांव लौटे पिता ने पहले थाने और आला अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन सुनवाई न होने पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. अब कोर्ट के आदेश पर मिश्रौलिया पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





