भारत

बेटी ने सुबह खोला बेडरूम का दरवाजा, फर्श पर मिली मां की लाश, पिता गायब

jantaserishta.com
7 Nov 2026 3:36 PM IST
बेटी ने सुबह खोला बेडरूम का दरवाजा, फर्श पर मिली मां की लाश, पिता गायब
x
सनसनीखेज वारदात.
नालासोपारा: महाराष्ट्र के नालासोपारा में घरेलू विवाद और पत्नी के चरित्र पर शक के चलते हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पत्नी की हत्या के आरोपी पति ने मुंबई के ग्रांट रोड रेलवे स्टेशन पर लोकल ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। एक ही परिवार में कुछ ही घंटों के भीतर हुई इन दो घटनाओं से इलाके में हड़कंप मच गया।
नालासोपारा पुलिस स्टेशन के अनुसार, नालासोपारा पश्चिम स्थित अलफातीफा बिल्डिंग, अमन नगर, टाकीपाड़ा निवासी मजीद हनीफ खान (50) को अपनी पत्नी तबस्सुम मजीद खान के चरित्र पर शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद और मारपीट होती थी।
बताया गया कि तबस्सुम घर में छोटे बच्चों की ट्यूशन क्लास चलाती थीं। बच्चों को छोड़ने और लेने के लिए उनके माता-पिता घर आते थे। इसी बात को लेकर मजीद पत्नी पर संदेह करता था और अक्सर विवाद करता था। दर्ज शिकायत के मुताबिक, 6 नवंबर की रात परिवार ने साथ खाना खाया और देर रात तक टीवी देखा। इसके बाद बेटी हॉल में सोने चली गई, जबकि माता-पिता बेडरूम में थे।
7 नवंबर की सुबह करीब 5 बजे बेटी की नींद खुली तो घर का मुख्य दरवाजा खुला मिला। बेडरूम में पहुंचने पर उसने मां तबस्सुम को फर्श पर बेसुध हालत में पाया। उनके चेहरे और गर्दन पर चोट के निशान थे, जबकि पिता घर से गायब थे।
आरोप लगाया कि उसके पिता मजीद खान ने ही मां के चेहरे और गर्दन पर हमला कर उनकी हत्या की और मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर नालासोपारा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की।
इसी बीच खबर सामने आई कि आरोपी मजीद हनीफ खान ने मुंबई के ग्रांट रोड रेलवे स्टेशन पर लोकल ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। पत्नी की हत्या के आरोप के बाद पति की आत्महत्या की इस घटना ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया। अब पुलिस दोनों घटनाओं की परिस्थितियों, घटनाक्रम और आपसी संबंधों की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story