भारत

पूर्व मंत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने वाली महिला की बेटी गिरफ्तार

jantaserishta.com
13 Dec 2022 9:57 AM IST
पूर्व मंत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने वाली महिला की बेटी गिरफ्तार
x
जानें पूरा मामला।
लखनऊ (आईएएनएस)| सपा के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज कराने वाली महिला की बेटी को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ, गाजीपुर (इंदिरा नगर), सुनील कुमार सिंह ने कहा कि 22 वर्षीय युवती को आशियाना में उसके घर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ 10 सितंबर 2020 को अधिवक्ता दिनेश चंद्र त्रिपाठी द्वारा मामला दर्ज कराया गया था। आरोपी के रूप में युवती के अलावा उसकी मां को भी नामजद किया गया था।
एसएचओ ने कहा, 'आरोप है कि गिरफ्तार महिला और उसकी मां ने पहले पूर्व मंत्री प्रजापति को फंसाने के लिए वकील के तौर पर त्रिपाठी की सेवाएं लीं और उसके बाद युवती और उसकी मां ने पूर्व मंत्री के साथ सांठगांठ की और वकील के फीस का भुगतान नहीं किया।
युवती ने दो प्लॉट की फर्जी रजिस्ट्री भी कराई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story