भारत

न्यूजीलैंड से लौटी रिटायर्ड कर्नल की बेटी की 11वीं मंजिल से गिरकर मौत

SHIDDHANT
2 Nov 2026 10:30 PM IST
न्यूजीलैंड से लौटी रिटायर्ड कर्नल की बेटी की 11वीं मंजिल से गिरकर मौत
x
संदिग्ध मौत मामला
गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में एक रिटायर्ड कर्नल की 30 वर्षीय बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान नेहा तिवारी के रूप में हुई है। वह सेक्टर-110A स्थित महेंद्रा औरा सोसाइटी की 11वीं मंजिल से नीचे गिर गई थीं। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जता रही है, हालांकि मौत की वास्तविक परिस्थितियां अभी स्पष्ट नहीं हुई हैं।
जानकारी के मुताबिक, नेहा तिवारी अपने पिता और सेवानिवृत्त कर्नल ब्रजराज तिवारी के साथ सोसाइटी के फ्लैट में रह रही थीं। घटना के समय परिवार का कोई सदस्य घर पर मौजूद नहीं था। बताया जा रहा है कि नेहा बालकनी में टहल रही थीं। इसी दौरान वह रेलिंग के पार नीचे गिर गईं। घटना की सूचना मिलते ही बजघेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
न्यूजीलैंड से लौटने के बाद थीं परेशान
परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, नेहा के पति शुभम शर्मा न्यूजीलैंड में नौकरी करते हैं। नेहा भी उनके साथ विदेश गई थीं, लेकिन वीजा संबंधी परेशानियों के चलते उन्हें भारत लौटना पड़ा था। परिजनों का कहना है कि वापस आने के बाद वह परेशान चल रही थीं। हालांकि, उनकी मौत को इन परिस्थितियों से जोड़ने वाला कोई ठोस निष्कर्ष अभी सामने नहीं आया है।
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। साथ ही परिवार के सदस्यों और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस नेहा के पति से भी संपर्क करने का प्रयास कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों की जांच के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Next Story