बेटी ने की बॉयफ्रेंड के दोस्त संग मिलकर की मां की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी

नई दिल्ली: अंबेडकर नगर इलाके में 55 साल की एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है. महिला का शव उनके घर के अंदर बेड पर लहूलुहान अवस्था में पाया गया. महिला की हत्या गला रेतकर की गई है. पुलिस ने इस मामले में महिला की बेटी और उसके बॉयफ्रेंड के दोस्त को गिरफ्तार किया है. मृतक महिला का नाम सुधा रानी(55) था. उनकी बेटी देवयानी(24) शादीशुदा थी. लेकिन अपने पति को छोड़ वह अन्य युवक के साथ लिव-इन में रह रही थी. मां को ये पसंद नहीं था. इसलिए देवयानी ने एक अन्य युवक कार्तिक को (जो उसके प्रति आकर्षित था) को मां की हत्या करने की साजिश में शामिल किया. साजिश के तहत देवयानी ने शनिवार रात को अपनी मां और मामा को नशीली चाय पिलाई और जब वे बेहोश हो गए तो उसने कार्तिक को घर में बुलाया. कार्तिक ने सर्जिकल ब्लेड से सुधा का गला रेत दिया और ब्लेड को खिड़की से बाहर फेंक दिया. लूट का रंग देने के लिए देवयानी ने मां के गहने और नकदी कार्तिक को दे दिए.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





